युद्धग्रस्त इज़राइल से ऑपरेशन अजय के तहत आज दो विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखण्ड के दस नागरिक भी शामिल हैं। सकुशल लौटे यात्रियों ने भारत वापस आने पर केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है।
विदित हो कि इजरायल और हमास में संघर्ष के बीच इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए चलाया गया ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है। इसी ऑपरेशन के तहत आज दो और विमान इजरायल से भारतीय नागरिकों को लेकर नई दिल्ली पहुंचे। पहली उड़ान 197 भारतीय नागरिकों और दूसरी उड़ान 274 भारतीय नागरिकों को लेकर रविवार सुबह नई दिल्ली पहुंची।