पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देने के आदेश जारी, मेडिकल स्टोरों में हुई छापेमारी


पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देने के आदेश जारी, मेडिकल स्टोरों में हुई छापेमारी

कफ सिरप पर सवाल उठने के बाद अल्मोड़ा में भी अलर्ट है। आज शनिवार को एफडीए की टीम ने मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं देने के आदेश जारी किए।

कफ सिरप को लेकर प्रशासन मुस्तैद

इन दिनों कफ सिरप को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। पहले दो साल से कम उम्र के बच्चों को कप सिरप नहीं देने के आदेश जारी किए थे। साथ ही बड़ी उम्र के लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही दवा देने को कहा गया था। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के साथ टीम ने मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की।

एफडीए की टीम ने की छापेमारी

उन्होंने बताया कि एफडीए की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कफ सिरप के चार सैंपल लिए गए। चारों नमूनों को जांच के लिए राजकीय औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामीयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर के परामर्श के खांसी की दवा न दें। संग्रहित किए नमूनों की लैब रिर्पोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *