अनाज नहीं मिट्टी खाने को मजबूर है इस देश के लोग, जानें क्या है वजह

अनाज नहीं मिट्टी खाने को मजबूर है इस देश के लोग, जानें क्या है वजह

आज हम आपको एक देश के बारे में जानकारी देंगें जो अपने पेट भरने के लिए अनाज नहीं बल्कि मिट्टी का प्रयोग करते हैं। जी हां कैरेबियन सागर में स्थित ‘हैती’ देश के लोग मिट्टी खाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इसकी मुख्य वजह गरीबी को बताया जा रहा है।

मिट्टी की रोटी से चल रहा गुजारा

कैरेबियन सागर में स्थित ‘हैती’ देश के लोग मिट्टी की रोटी और कुकीज बना कर जीवन यापन कर रहे हैं।  बताया जा रहा है कि यह मिट्टी आम नहीं है । यहां के लोग इसे पहाड़ी मिट्टी कहते हैं। यहां के लोग पहले इसे रोटी का आकार देते हैं तत्पश्चात उसे नमक डालकर सूखा लेते हैं। जिसके बाद रोटी के रूप में इसका सेवन करते हैं।

गरीबी का दंश झेल रहा देश

जीवन के गुजारे के लिए हैती देश के लोगों को इस प्रकार के खाद्य पदार्थ का सेवन करना पड़ता है । जहां दुनियाभर में तरह तरह के डिलीशियस फूड आइटम बनाए जा रहे हैं। वहीं हैती देश के लोग इस प्रकार के भोजन खाने को मजबूर हैं। इसकी मुख्य वजह गरीबी को बताया जा रहा है। क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि हैती देश में कई सत्ताएं आईं जिन्होंने आम जनता का जमकर शोषण किया। हैती का अगर इतिहास देखा जाए तो वो भी उत्पीड़न और शोषण से भरा नजर आता है। यहां जिन्होंने भी सत्ता की उन्होंने कभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान ही नहीं दिया। शायद यही वजह रही है कि कैरीबियन सागर में स्थित ये देश आज गरीबी झेल रहा है और यहां के लोगों को मिट्टी खा कर भूख शांत करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *