भीमताल से दु:खद खबर सामने आई है। यहां दिवाली मनाने घर आए फार्मेसिस्ट की खाई में गिरकर मौत हो गई । बताया जा रहा है कि उसकी 27 नवंबर को शादी थी।
संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरा कंचन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंचन बेलवाल (28) पुत्र शांता कुमार बेलवाल हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित क्लीनिक में फार्मासिस्ट था। जो दिवाली से एक दिन पूर्व छुट्टी लेकर अपने घर भीमताल के जंगलियागांव आया हुआ था। रविवार को वह पूरा दिन घर के कामों में व्यस्त रहा और शाम को लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी सदस्य जब सो गए। तो रात को करीब 2 बजे कंचन उठकर बाहर गया, तभी संतुलन बिगड़ने पर वह 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। आवाज सुन परिजन बाहर आए और खाई से निकालकर सीएससी भीमताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
27 नवम्बर को होनी थी शादी
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। बताया रहा है कि कंचन बेलवाल की शादी 27 नवंबर को होनी थी। कंचन के दो भाई और दो बहनें हैं।और एक भाई की शादी पूर्व में हो चुकी है।
