श्रावण में इन पौधों को लगाने से बरसेगी शिव कृपा, जानिए

श्रावण या सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए बहुत ही शुभ और उत्तम माना जाता है। साथ ही इस माह में कुछ पेड़-पौधों को घर में लगाने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है। धार्मिक दृष्टि से कुछ पौधे बहुत ही शुद्ध और पवित्र माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि सावन माह के दौरान घर में कौन-कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

शिव जी की पूजा में बेलपत्र को जरूर शामिल किया जाता है। बेलपत्र भगवना शिव को बहुत प्रिय है। सावन के माह में घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से शिव कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का बेलपत्र रखने से सकारात्मकता में बढ़ोत्तरी होती है। अगर आपको बेलपत्र मिलने में कठिनाई आ रही है तो आप चांदी का बेलपत्र शिवलिंग के पास रख कर पूजा का पूरा पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

पीपल

पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में पीपल के पौधे को किसी धार्मिक स्थान पर लगाने से हर ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में आने वाली अनावश्यक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पीपल का पेड़ मानव जीवन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। वास्तु अनुसार घर में कभी भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए, इसे उचित नहीं माना जाता।

शमी का पौधा

शमी का पौधा देवों के देव महादेव को बहुत ही प्रिय है। सावन के माह में इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही इस पौधे को लगाने से शनिदेव की भी खास कृपा बनी रहती है। साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ध्यान रखें, शमी का पौधा लगाने से पहले इसकी जड़ के नीचे एक सुपारी और सिक्का दबा दें।

तुलसी

सनातन धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा कहा गया है। वैसे तो यह पौधा लगभग हर सनातन धर्मी के घर में होता है। अगर आप के घर में नहीं है तो इसे सावन में जरूर लगाएं। सावन माह में शिव जी को खुश करने के लिए रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर तुलसी दल मंजरी चढ़ाना चाहिए। तुलसी की सूखी हुई मंजरी भी अर्पित की जा सकती है। इस पौधे को घर में लगाने से कोई भी समस्या शेष नहीं रहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *