राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में खिलाड़ी यशपाल को मिला पांचवां स्थान

राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में खिलाड़ी यशपाल को मिला पांचवां स्थान

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा में 9 से 14 जून तक आयोजित “6वीं राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप-2025” में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण  सहित 16 पदक जीते। उत्तराखंड राज्य की 35 सदस्यीय टीम में शामिल होकर अल्मोड़ा के मुए थाई खिलाड़ी यशपाल भट्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया।

पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया

उन्होंने प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में खेलते हुए 2 राउंड जीतकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। क्वार्टर फाइनल में वह मणिपुर के थोई अमांग से मामूली अंतर से हारकर पदक से चूक गए। यशपाल भट्ट ने प्रदेश मुएथाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य की टीम में जगह बनाई थी। पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट्स में पदक जीत चुके है।

शुभकामनाएं प्रदान की

इस उपलक्ष्य में मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, टीम मैनेजर एवं राज्य संघ के महासचिव नीलेश जोशी, मुख्य कोच प्रज्ञा जोशी, दीपक नौटियाल, दीप्ती पाण्डे, विद्यालय की प्रधानाचार्या  गोदावरी चतुर्वेदी, पूर्व विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, अल्मोड़ा नगर निगम मेयर अजय वर्मा, अमन प्रसाद, नीतिश कुमार, सिमरन सिजवाली, माताजी शोभा भट्ट, पिताजी खीमानन्द भट्ट,  ममता बिष्ट, भारती लटवाल,  स्मिता जोशी,  सुश्री श्वेता उपाध्यय और विद्यालय के आचार्य/आचार्या ने शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *