ज्योति अधिकारी और उसके पति व साथियों पर पुलिस की कार्यवाही, दर्ज हुआ एक और नया मुकदमा

काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, ज्योति अधिकारी और उसके पति व साथियों पर पुलिस की कार्यवाही, दर्ज हुआ एक और नया मुकदमा डॉ0 मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल की चेतावनी — पब्लिक प्लेस में गुंडागर्दी, हमला, हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, पति सहित अन्य लोगों पर भी FIR

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश — सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

थाना काठगोदाम क्षेत्र के चौपाटी स्थल पर हुई घटना के संबंध में सुनीता भट्ट द्वारा तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि ज्योति अधिकारी, उनके पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी सहित अन्य लोग चौपाटी पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी, बेटी को उठाने की धमकी तथा हाथापाई की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए काठगोदाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, धमकी और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *