ऊर्जा निगम कर्मचारियों से मारपीट मामले में पिता-पुत्र पर केस, पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज 

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com


ऊर्जा निगम कर्मचारियों से मारपीट मामले में पिता-पुत्र पर केस, पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज 

विकासखंड हवालबाग के ढौरा गांव में ऊर्जा निगम की टीम पर मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में तीनों आरोपियों पर बिजली चोरी के दौरान मारपीट का आरोप लगा है। वहीं, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का भी आरोप है।

जानें पूरा मामला 

   पुलिस से मिली जानकारी अनुसार उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम अजय भारद्वाज की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में एक तहरीर सौंपी गई है। तहरीर में कहा कि ऊर्जा निगम की टीम बीते शुक्रवार को बिजली चोरी की चेकिंग के लिए ढौरा गांव गई थी। इसी दौरान एक मकान में बिजली चोरी का मामला पकड़ आया और टीम द्वारा बिजली चोरी में प्रयुक्त सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी। इतने में आरोपी गोविंद सिंह अधिकारी, उसका बेटा मोनू अधिकारी और भाई दीपक अधिकारी ने ऊर्जा निगम की टीम के साथ गाली गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। वहीं, टीम के साथ मारपीट की गई। 

मुक़दमा दर्ज 

इसके बाद उपखंड अधिकारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *