सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के प्रज्वल भंडारी ने जीता कांस्य
सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के प्रज्वल भंडारी ने कांस्य पदक हासिल किया है। जिस पर विधायक समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
18 से 25 मार्च तक हुआ चैंपियनशिप का आयोजन
नोएडा में 18 से 25 मार्च तक सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में प्रज्ज्वल भंडारी ने कांस्य पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में उनकी माता और कोच विद्या भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उन्होंने उत्तराखंड टीम की प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया।
जीतने पर दी बधाई
जिस पर खिलाड़ी के पदक जीतने पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बनग्याल, लियाकत अली, बॉक्सिंग कोच जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी आदि ने बधाई दी है।
