गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही के आरोप
यहाँ गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है ।
जानें पूरी खबर
पंतनगर निवासी आठ महीने की गर्भवती महिला स्वाति पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक़, स्वाति पांडे (29) पंत विहार कॉलोनी, पंतनगर इस समय मायके में रह रही थीं। उनके पति अवनीस पांडे पंजाब के लुधियाना में नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम अचानक स्वाति की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित मुखानी चौराहे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
इलाज के दौरान मौत
हालत गंभीर देख अस्पताल ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद स्वाति को सशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख अस्पताल ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद स्वाति को सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।
सही उपचार से बच सकती थी जान
परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों अस्पतालों में समय पर और बेहतर इलाज नहीं मिला। यदि सही समय पर इलाज होता, तो स्वाति और उसके बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।
रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
