रानीखेत में होने वाले 135वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू


रानीखेत में होने वाले 135वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू

रानीखेत में होने वाले 135वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में इस वर्ष इस महोत्सव का आयोजन 28 अगस्त से तीन सितंबर तक किया जाएगा। बताया कि 28 अगस्त पंचमी के दिन सुबह नौ बजे माधव कुंज राय स्टेट से कदली वृक्ष लाए जाएंगे जिनसे उसी दिन मां नंदा सुनंदा की मूर्ति निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। 31 अगस्त अष्टमी को ब्रह्म मुहूर्त में देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

तीन सितंबर को होगा महोत्सव का समापन 

अप्टमी के दिन से ही अंतरविद्यालयी लोक नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। इस बार भी महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता, मेहंदी, ऐपण, चित्रकला, कुमाउनी व्यंजन, मांगल गीत, विवाह गीत, फैंसी ड्रेस, पारंपरिक परिधान आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन तीन सितंबर को मां नंदा सुन॑दा के डोले की भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ होगा। स्कूली सांस्कृतिक शोभायात्रा श्री शिव मंदिर से शुरू की जाएगी जो नगर में पारंपरिक उल्लास के साथ भ्रमण करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *