भारत एवं पूर्वी एशिया के इंटरनेशनल आर्कियोलाॅजी काउंसिल का हुआ पुनर्गठन

इंटरनेशनल आर्कियोलाॅजी काउंसिल इंडिया एंड साउस ईस्ट एशिया का पुनर्गठन किया गया है। पुरातत्व को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गठित काउंसिल के फाउंडर अध्यक्ष के रूप में पुरातत्वेत्ता डाॅ0 सुनील पाठक हैं तथा इस काउंसिल के संरक्षक रूप में विद्वान डाॅ0 दीनबंधु पांडे और भवानी प्रताप सिंह हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे रिसर्चरों को काउंसिल में जगह दी गई है। इस काउंसिल के उप निदेशक रूप में वियतनाम नेशनल विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष डाॅ0 फान अन तू हैं। काउंसिल की सचिव मेधा पांडे (दिल्ली), सह सचिव प्रोगोटी चेतना बक्शी (त्रिपुरा) हैं। जाम्बेर यूनिवर्सिटी, इंडोनेशिया की डाॅ0 रिज आफित सूर्या को इंडोनेशिया जोन का मुख्य संयोजक, राॅयल अकेडमी, कंबोडिया के डाॅ0 थुय चान्थोर्न को कंबोडिया जोन का मुख्य संयोजक, मलेशिया के बाला गोविंदा को मलेशिया जोन का मुख्य संयोजक, सिंगापुर के आदित्य वर्धन को सिंगापुर ब्रांच का मुख्य संयोजक, पश्चिम बंगाल की प्रांजना परमिता पांडा को पश्चिम बंगाल का संयोजक, गुजरात क्षेत्र के लिए हर्ष पटेल को संयोजक नामित किया है।


भारत एवं पूर्वी एशिया में इतिहास एवं पुरातत्व पर कार्य कर रहे शोधकों/विद्वानों को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी नामित किया गया है। इसमें देहरादून उत्तराखंड से डाॅ0 अर्चना डिमरी, अल्मोड़ा से डाॅ0 ललित चंद्र जोशी (सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा), मुंबई से पूनम प्रसाद, कंबोडिया से सोलय राठा, इंडोनेशिया से गोएनवां ए संबोडो, जिनेवा स्विट्रलैंड से एलैक्शाॅन गैंसों, गुजरात से डाॅ0 रूपा बी0 डांगर (भक्त कवि नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय जूनागढ़), म्यांमार से तिन तिन फसोअ (संयोजक, म्यांमार जोन) शामिल हैं। श्रीनगर की मेधा भट्ट को बतौर इस काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है। इस काउंसिल की मीडिया आयोजक स्वाति शर्मा को बनाया गया है।

International Archeology Council (India and South East Asia)
——————————————
executive committee  –
Dr. Deenbandhu Pandey – Patron
Bhavani Pratap Singh – Patron.
Dr. Sunil Pathak – Founder Chairman
——————————
Medha Pandey – Secretary  . Delhi.
Progoti Chetana Bakshi,Tripura, india.( Deputy Secretary)
Dr. Phan Anh Tu – Vice President , (Deen, Vietnam national university.)
Dr. Riza Afita Surya, Chief Convener – Indonesia Zone ( Jamber university, Indonesia)
Dr Thuy Chanthorn – Chief Convener, Cambodia Zone, Royal academy, Cambodia
Mr Bala Govind – Chief Convener Malaysia Zone.
Mr Aditya Wardhan . Chief convener , Singapore branch.
Prajna Paramita panda  – Convener, West Bengal.
Harsh Patel – Convenor Gujarat Region.
Central executive member
Dr. Archana Dimri, Dehradun, Uttarakhand
Dr. Lalit Joshi, Almora, Uttarakhand.
Poonam Prasad Mumbai, Maharashtra.
Solly Ratha – Cambodia.
Goenawan  A Sambodo – Indonesia.
Alekson Jeanson- Genava ,Switzerland
Dr.Rupa B.Dangar- Assistant professor
Department of English, Bhakta Kavi Narsinh Mehta University JUNAGADH, GUJARAT
Tin tin fasoa – Convener of Myanmar Jone.
Medha Bhatt – Shringar, Uttarakhand. Council Member.
Swati Sharma – Media organiser


बताते चलें कि इस काउंसिल के फाउंडर अध्यक्ष डाॅ0 सुनील पाठक भारत एवं भारत से इतर राष्ट्रों में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं पुरातत्व पर शोधकार्य कर विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रभाव का मूल्यांकन कर अध्ययन कर रहे हैं। विदेशी विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में उनके कई शोधछात्र भारतीय पुरातत्व को लेकर कार्य कर रहे हैं। वे थाइलैंड, कंबोडिया, वियतनाम आदि देशों में भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व को लेकर शोध कर रहे हैं। डाॅ0 पाठक हिन्दी सलाहकार समिति गृह मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्कृत भाषा के देश-विदेशों में विस्तार को लेकर सघन कार्य कर रहे हैं।
भारत एवं पूर्वी एशिया में पुरातत्व को लेकर कार्य करने वाली इस अतरराष्ट्रीय काउंसिल में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के डाॅ0 ललित चंद्र जोशी को पुनः केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दुबारा शामिल किया गया है। डाॅ0 जोशी राॅक पेंटिंग्स, कप कप मार्क्स, डाॅट मार्क्स को लेकर एक दशक से शोधकार्य कर रहे हैं।

डॉ ललित चंद्र जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *