इन इलाक़ों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने आज के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नदी नालों के आसपास ना जाने और यात्रा से बचने के लिए कहा गया है।
मौसम का मिजाज बदलने की चेतावनी
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले के में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 और 15 अगस्त को भी अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहेगा। उत्तराखंड में बारिश से मंगलवार को कुछ हद तक राहत मिली लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की चेतावनी दी है।
13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में अत्यधिक बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में नदी नालों का जल स्तर बढ़ाने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्र में भूस्खलन होने की आशंका भी बढ़ रही है।
मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार बरसात के दौरान नदी नाले उफान पर आ सकते हैं और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की भी आशंका है। ऐसे में बारिश के दौरान नदी नालों के आसपास ना जाए और आवश्यक ना हो तो पर्वतीय इलाकों की यात्रा करने से बचें।
वहीं भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
