रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने सड़क मार्ग के लिए शीर्घ बजट की स्वीकृति कराने हेतु सौंपा ज्ञापन


रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने सड़क मार्ग के लिए शीर्घ बजट की स्वीकृति कराने हेतु सौंपा ज्ञापन

नौगांव से कनारीछीना लिंक सड़क व कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग के लिए शीर्घ बजट की स्वीकृति  कराने हेतू आज केंद्रीय राज्य सड़क व परिवहन मंत्री को पूर्व विधायक कैलाश शर्मा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। 

जिसमें उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता का विनम्र निवेदन है कि लंबे समय से रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति के सदस्यों ने कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग व नौगांव से कनारीछीना लिंक सरकार मार्ग के लिए गुहार लगाई ।आज छै साल बीत जाने के बाद भी इन दोनों सड़को के लिए शासन प्रशासन ने कोई भी जमीनी कारवाई नही की । 

क्षेत्रीय जनता का बढ़ता जा रहा आक्रोश

क्षेत्रीय जनता का आक्रोश दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है।

पहला नं कनारीछीना बिनूक पतलचौरा  सड़क मार्ग  में 16नं कमपाटमैंट 7.5हेक्टर वन विभाग की भूमि सड़क में आ रही है। बागेश्वर वन विभाग ने इस भूमि में पेड़ो की पुष्टि जमीन की पुष्टि करने के बाद खंड लोकनिर्माण को भेज दी।

कई बार की खंड लोकनिर्माण विभाग से वार्तालाप

कई बार खंड लोकनिर्माण विभाग से वार्तालाप की लेकिन अभी तक इस सड़क मार्ग के लिए शासन प्रशासन एसई कोई सुध नही ली। इसी तरह कनारीछीना नौगांव लिंक सड़क मार्ग के हाल हैं । छै सालों से कनारीछीना नौगांव सड़क मार्ग को द्वितीय चरण के कार्य के धन राशि की स्वीकृति नहीं मिली। पतलचौरा से कनारीछीना निकटम मार्कट मे कोई बिमार व गर्भवती महिलाओं ढाई से तीन किलोमीटर लाने  के लिए जान जोखिम में डालकर जाना  पड़ता है।

नौगांव इंटर कॉलेज मे बरसात के समय बच्चों को सड़क दुर्दशा से आने जाने में काफी दिक़्क़तों‌ का सामना करना पड़ता है।

मान्यवर क्षेत्रीय जनता का अनुरोध है कि जल्द से जल्द  निर्माण कार्य शुरु कराने के लिए धन राशि की मंजूरी दी जाय।

यहाँ उपस्थित रहे

रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति के भाजपा शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकायों ने पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को ज्ञापन सौपा। जिसमें प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष  मंगल रावत,भगवान सिंह नेगी भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,बालम सिंह बानी,कुशाल सिंह डसीला, बहादुर सिंह डसीला, पंकज पांडे,नारायण दत भटट,किशन राम बलवंत सिंह नेगी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *