कोविड के टीके के निर्माण को संभव बनाने वाले इन दो वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबल पुरुस्कार

वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्‍कार चिकित्‍सा या शरीर विज्ञान क्षेत्र में संयुक्‍त रूप से हंगरी मूल की अमरीकी प्रोफेसर कातलिन कारिको और अमरीका के प्रोफेसर ड्रीयू वाइजमैन को प्रदान किया जाएगा।

एम-आरएनए आधारित कोविड टीकों का किया निर्माण

इन दोनों वैज्ञानिकों ने ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित की जिससे एम-आरएनए आधारित कोविड टीकों का निर्माण संभव हो सका। इस तकनीक पर वैश्विक महामारी से पहले प्रयोग चल रहा था लेकिन अब यह विश्‍व में लाखों लोगों को दी जा चुकी है। इसी एम-आरएनए प्रौद्योगिकी पर कैंसर सहित अन्‍य बीमारियों के लिए भी अनुसंधान हो रहा है।

कई पुरस्‍कारों से किया जा चुका सम्‍मानित

प्रोफेसर कारिको और प्रोफेसर वाइजमैन काफी लंबे समय से यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया में काम कर रहे हैं। इन दोनों को अपने अनुसंधान के लिए 2021 में प्रतिष्ठित लास्‍कर पुरस्‍कार सहित कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जा चुका है।नोबेल पुरस्‍कार समिति ने कहा है कि आधुनिक समय में मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए दोनों वैज्ञानिकों का योगदान काफी महत्‍वपूर्ण है। इनकी तकनीक से मानव स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक सबसे बडे खतरे के समय में अभूतपूर्व दर से टीकों का विकास हो पाया।

बैक्टिरिया से लड़ने के लिए शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को तैयार करते हैं टीके

ये टीके वायरस या बैक्टिरिया से लडने के लिए शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को तैयार करते हैं। एम-आरएनए तकनीक पारंपरिक टीकों से अलग है। जब हमारे शरीर पर कोई वायरस या बैक्टिरिया हमला करता है तो ये तकनीक उस वायरस से लडने के लिए हमारी कोशिकाओं को प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है। इससे हमारे प्रतिरोधक तंत्र को जो जरूरी प्रोटीन चाहिए वो मिल जाता है। कोविड महामारी के दौरान माडर्ना, फाइजर तथा बायोएनटेक टीके एम-आरएनए तकनीक पर आधारित थे। 

छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है नोबल पुरुस्कार

नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:
भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य, शांति, अर्थशास्त्र
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार समारोह इस पुरस्कार के निर्माता स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु की याद में मनाया जाता है। पुरस्कार में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर या 1 मिलियन डॉलर का नकद पुरस्कार शामिल है। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर की शुरुआत में की जाती है और 10 दिसंबर को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार समारोह ओस्लो और स्टॉकहोम में होते हैं।
भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान या चिकित्सा, साहित्य और अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्टॉकहोम में प्रदान किए जाते हैं। शांति पुरस्कार ओस्लो में प्रदान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *