18 सितंबर, बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

18 सितंबर, बुधवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष साबित होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील आज फाइनल कर सकते हैं। अपरिचित लोगों से आज दूरी बनाकर रखें। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला जुला साबित होगा। किसी मित्र का घर में आगमन हो सकता है। अटके कार्य आज पूरे होंगें । परिवार में मांगलिक उत्सव आयोजित हो सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं आज दूर होंगी।

मिथुन राशि

आज जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। नौकरी तलाश युवाओं को अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चल रही चिंता आज खत्म होगी।

कर्क राशि

आज आप उधार देने से खास बचें। महिला मित्रों से आज सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी ना दिखाएं। आज व्यापार को लेकर कुछ बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

सिंह राशि

लेनदेन के सामने मामले में आज सावधानी बरतें। आज नए वाहन संपति की खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कानूनी मामलों में जीत मिलने की खुशी होगी।

कन्या राशि

आज का दिन उलझन भरा साबित होगा। आज व्यापार में बड़े नुकसान को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट को लेकर आज चिंतित रहेंगे। आज अपनी वस्तुओं को लेकर सावधानी बरते।

तुला राशि

आज का दिन अच्छा साबित होगा। घर में चल रही अनबन आज दूर होगी। आज नए कार्य की शुरुवात के लिए दिन अच्छा साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग का साथी से कुछ जरूरी बात को लेकर ही बातचीत करें।

वृश्चिक राशि

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर साबित होगा। जीवनसाथी की ओर से कुछ उपहार मिलने की संभावना है। अपने माता-पिता से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत करने का समय है।

धनु राशि

आज वाणी व व्यवहार में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज किसी बात की लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिजनों को आज पूरा समय दें। आज वाद विवाद की स्थिति में संयम रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। व्यापार में आज लाभ मिलने की संभावना है। आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते है। लम्बे समय से चली रही समस्या का आज अंत होगा ।

कुंभ राशि

आज कोई नए कार्य की शुरुवात के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों को लेकर आज कुछ परेशान रहेंगे। आज पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

आज संतान के करियर को लेकर कुछ परेशान रहेंगे । आज किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *