एसएसबी गुरिल्लाओ ने नई रणनीति की तैयार, मीटिंग आयोजित
दिनांक26.02.2026 को एसएसबी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन उत्तराखंड की एक ऑनलाइन मीटिंग आहूत की गई। और ऑनलाइन मीटिंग में टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला , प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट टिहरी, जिला महामंत्री मुरारी सिंह असवाल, जिला टिहरी सचिव सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिले के सलाहकार दयाल सिंह सजवाण, उत्तरकाशी से महावीर सिंह रावत,चंपावत से ललित बगोली आदि कई एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने ऑनलाइन मीटिंग में भाग लिया।
गुरिल्लाओ को दिये खाली कोरे आश्वासन
एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं द्वारा ऑनलाइन मीटिंग में बढ- चढ कर भाग लिया गया। jजिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा 20 दिसंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 18 सचिवों के साथ एस एस बी गुरिल्लाओ की एक मीटिंग तत्काल की गई थी। लेकिन आज 26 महीने हो चुके हैं। अभी तक इस मीटिंग का कोई फैसला माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अभी तक कोई भी फैसला एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओ के हित में नहीं आया। आज गुरिल्लाओ को आंदोलन करते-करते 20 वर्ष बीत चुके हैं। और केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार यह केवल एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को कोरे आश्वासन देते हैं और धरातल पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ और आज हमारे एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला आने वाले 2027 में जो चुनाव हैं। इसमें हमारे एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला उत्तराखंड में जगह-जगह से चुनाव में खड़े होंगे। अब वह उत्तराखंड सरकार पर कोई भी भरोसा नहीं करेगा और आने वाले 2027 में जो चुनाव हैं। उसमें बढ़- चढ़कर भाग लेंगे। एस एस बी गुरिल्ला वह 20 वर्ष से एक ईमानदार देशभक्त के रूप में लड़ाई लड़ रहा है। गुरिल्ला ट्रेनिंग बहुत ही कठिन परिस्थितियों में होती थी। और गुरिल्ला देश का एक गुरिल्ला सैनिक तैयार किया जाता था। और आगे जाकर यह एक गुरिल्ला सेना तैयार होती थी। जो बॉर्डरो पर खुफिया एजेंसी के रूप में रहती थी। पर इस डबल इंजन की सरकार ने एस एस बी गुरिल्लाओ को खाली कोरे आश्वासन ही मात्र आज तक दिये। अब ये एस एस बी गुरिल्ला बिल्कुल भी इस डबल इंजन की सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करेगी और हमें 20 वर्ष तक कोरे आश्वासन देकर हम सभी एस एस बी गुरिल्लाओं को गुमराह कर इस डबल इंजन की सरकार ने सभी एस एस बी गुरिल्लाओं को 20 वर्षों से अंधकार में रखा और अब एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला बिल्कुल भी इस डबल इंजन की सरकार पर विश्वास नहीं करेगी और स्वयं अपने एस एस बी गुरिल्लाओं को आने वाले 2027 में जो चुनाव होने हैं। उसमें गुरिल्लाओं को स्वयं मैदान में उतारेगी।
नई रणनीति की तैयार
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री विधानसभा से महावीर सिंह रावत चुनाव मैदान में खड़े हो सकते हैं और देवप्रयाग विधानसभा से मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट जी खड़े हो सकते हैं और टिहरी से दिनेश प्रसाद गैरोला जी खड़े हो सकते हैं। इसी तरह अन्य विधानसभाओं से हमारे गुरिल्ला प्रत्याशी इस बार चुनाव मैदान में उतरने के लिए मन बना दिया है। इस सरकार के हालात देखकर जो गुरिल्लाओ को कोरे आश्वासन देते-देते 20 वर्ष बिता दिए। ऑनलाइन मीटिंग में कई सारे गुरिल्लाओ ने भाग लिया तब जाकर इस रणनीति को तैयार किया गया।
