पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बने SSP NAINITAL, जन संवाद कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच मिटाई दूरियां,

SSP NAINITAL ने थाना बेतालघाट में “जन-संवाद” के माध्यम से सुनी फरियादियों की गुहार,

आगंतुकों ने खुल कर बताई अपनी समस्याएं, SSP NAINITAL ने मौके पर निकाला समाधान,

SSP के व्यवहार से गदगद हुए क्षेत्रवासी, गर्मजोशी से किया स्वागत, पुलिस पर जनता के भरोसे की नींव मजबूत कर रहे SSP NAINITAL,

बाजार भ्रमण कर लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ करते हुए स्थानीय उत्पाद क्रय कर बढ़ाया स्थानीय किसानों/ काश्तकारों का हौसला,

आज दिनांक 14.12.2025 को SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा प्रकृति की गोद में बैठे सुदूरवर्ती थाना बेतालघाट जाकर क्षेत्र की जनता के साथ “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम प्रांतीय व्यापार मंडल बेतालघाट द्वारा कुमाऊनी रीति रिवाज से *एसएसपी नैनीताल का स्वागत* किया गया। *एसएसपी नैनीताल* द्वारा बेतालघाट को मनमोहक तथा प्रकृति का एक नायाब तोहफा बताते हुए सराहना की गई।

इसके उपरांत “जन संवाद” के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। एसएसपी नैनीताल के सरल स्वभाव तथा मित्रवत व्यवहार को देखकर फरियादियों ने बेहिचक अपनी समस्याओं को रखा। उम्मीदें लेकर पहुँचे फरियादियों की भीड़ में *SSP NAINITAL* ने हर शिकायतकर्ता को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके आवेदनों को लिया। उन्होंने सिर्फ समस्याएँ नहीं सुनीं, बल्कि मौके पर ही कई शिकायतों के निवारण की नींव भी रख दी।

✔️ जुआ खेले जाने की शिकायत पर थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ संचालक व संरक्षक दोनों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

✔️ पुलिस चौकी बनाने एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाने के सुझाव पर एसपी क्राइम, एसपी दूरसंचार तथा क्षेत्राधिकारी भवाली को सर्वे करने के निर्देश दिए गए, रूप रेखा तैयार कर एरिया कवर हेतु फिलहाल देखरेख चौकी बनाने, तथा बाद में स्थाई चौकी बनाने आश्वासन दिया गया।

✔️फायर स्टेशन नहीं होने की समस्या पर थाने के बगल में भूमि का चयन कर मिनी फायर स्टेशन का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

✔️ स्कूली बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी वाहन /डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित

   स्कूल जाने/ छुट्टी के समय खनन के डंपर चलने की समस्या पर एसपी यातायात तथा थाना प्रभारी को ट्रांसपोर्टर संग गोष्ठी आहूत कर वरिष्ठ नागरिकों तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल जाने/ छुट्टी के समय *(प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05)* भारी विशेषकर डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।

   नियमों उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। आमजन को भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो लेकर कार्यवाही हेतु पुलिस को भेजने हेतु अवगत कराया गया, ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  उन्होंने साफ शब्दों में कहा शिकायतें सुनी जा रही हैं, लेकिन अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण चाहिए। फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निवारण करना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*SSP NAINITAL* की इस सक्रिय पहल ने साफ संदेश दिया है कि नैनीताल पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

थाने का निरीक्षण तथा कर्मचारियों का सम्मेलन

इसके उपरांत SSP NAINITAL द्वारा थाना बेतालघाट का निरीक्षण किया गया, तथा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय व भोजनालय का भ्रमण कर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

बाजार भ्रमण तथा यातायात व्यवस्था का जायजा

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान SSP NAINITAL द्वारा *बेतालेश्वर मंदिर* जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
स्थानीय बाजार बेतालघाट का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बाजार भ्रमण के दौरान *SSP NAINITAL* बेतालघाट कस्बे की सुंदरता को देखकर अभिभूत हो गए तथा *लोकल फॉर वोकल* को चरितार्थ करते हुए, तथा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने व स्थानीय काश्तकारों/ किसानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए *स्थानीय उत्पाद, मडुवा, ऑर्गेनिक मसाले इत्यादि क्रय* किए गए।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू श्री ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री विजय नेगी, वाचक श्री देवेंद्र सिंह राजपूत, स्टेनो साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्री प्रताप बोरा मंडल अध्यक्ष भाजपा बेतालघाट, श्री अतुल भंडारी प्रांतीय खंड व्यापार मंडल अध्यक्ष, श्रीमती तारा भंडारी देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष, श्रीमती चंपा जलाल श्रीमती चित्रा गैड़ा, श्रीमती ललिता जोशी, श्रीमती गीता बोरा, श्रीमती धर्मा देवी (ग्राम प्रधान) श्रीमती आशा आर्या (ग्राम प्रधान) श्रीमती सुशीला बधानी, श्रीमती मीना आर्या, श्री आनंद सिंह रावत, श्री कीर्ति वल्लभ भंडारी, श्री रंजीत भंडारी, श्री गोपाल बोहरा,श्री दीवान तड़ियाल, श्री महेंद्र सिंह गैड़ा, श्री राजेंद्र गैड़ा, श्री अखिलेश कुमार, श्रीमती मीनाक्षी आर्य (ग्राम प्रधान) श्री गणेश आर्य (ग्राम प्रधान) श्री कैलाश पंत, श्री दिलीप सिंह नेगी, श्री दीपू पडियार तथा श्रीमती नीमा बोहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *