डॉ० एसएस सामंत के फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी,लंदन चुने जाने पर कुलपति समेत शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता

डॉ० एसएस सामंत के फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी,लंदन चुने जाने पर कुलपति समेत शिक्षकों ने जताई प्रसन्नता

यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ० एसएस सामंत को फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी,लंदन चुने जाने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट, वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० धनी आर्या सहित अन्य शिक्षकों ने बधाइयाँ दी है। 

डॉक्टर सामंत के 300 से अधिक वैज्ञानिक शोधपत्र प्रकाशित हुए

ज्ञातव्य है कि डॉ० एस एस सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एचएफआरई,शिमला, यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट रह चुके हैं।  डॉक्टर सामंत के 300 से अधिक वैज्ञानिक शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं।  उनके फेलो चुने जाने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा की FHRI शिमला के पूर्व निदेशक डॉ सामंत  ने वनस्पति विज्ञान द्वारा आयोजित सेमिनारों के जरिये युवा वैज्ञानिकों/शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शोधार्थी प्रेरित होंगे। उन्होंने डॉ सामंत को बधाइयाँ दी।
वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ० धनी आर्या ने जानकारी देते बताया कि डॉ सामंत वनस्पति विज्ञान विभाग के कार्यक्रमों में वनस्पतियों और पर्यावरण परिवर्तन को लेकर चिंतनशील व्याख्यान देते आये हैं। आगे भी उनका सहयोग लिया जाएगा।

जताई खुशी

खुशी जताने वालोंन में कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,डॉ बलवंत कुमार, डॉ मंजुलता उपाध्याय, डॉ रवींद्र कुमार, डॉ नवीन चंद्र सहित वनस्पति विज्ञान के स्टॉफ, शोधार्थियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *