ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध, छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों ने विरोध जताया है। कहा है कि शिक्षक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस प्रकार के आदेशों ने शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है।
शिक्षकों की छवि धूमिल होने का लगाया आरोप
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला शाखा की के बैठक आयोजित हुई। जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति पर शिक्षकों ने विरोध जताया। शिक्षकों की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया। शिक्षक भवन लक्ष्मेश्वर में हुई बैठक में ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध जताकर प्राइमरी शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों में नेटवर्किंग की सुविधाएं नहीं हैं।
ना ही शिक्षकों को विभागीय स्मार्टफोन गए गए हैं। अगर विभाग को लगता है कि ऑनलाइन उपस्थिति जरूरी है तो पहले विभाग को सभी स्कूलों को वाईफाई से जोड़ने की जरूरत है। साथ ही विभाग को एंड्रॉइड फोन, सिम और प्रत्येक माह फोन का भत्ता भी उपलब्ध कराना चाहिए।
आंदोलन की चेतावनी
कहा कि स्कूलों में शिक्षक पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं, लेकिन इस प्रकार के आदेशों ने शिक्षकों की छवि धूमिल हो रही है। रिचार्ज, वाईफाई सुविधा, फोन आदि उपलब्ध कराए बिना ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इस अवसर पर उपस्थित जन
यहां जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह घुघत्याल, संजय बिष्ट, चंदन बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
