मां भगवती के भजनों के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण, श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा माता की चौकी का हुआ आयोजन

मां भगवती के भजनों के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण, श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा माता की चौकी का हुआ आयोजन

श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा शारदीय नवरात्रि के  तृतीय दिवस पर “माता की चौकी” का आयोजन किया गया।

मां भगवती के भजनों के साथ भक्तिमय हुआ वातावरण

रामलीला के निर्देशक  महेंद्र पंत द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश और शहर के प्रमुख गायकों द्वारा मां भगवती के भजनों के साथ साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।भजन सन्ध्या की शुरुवात डॉक्टर विश्वास वर्मा की गणपती की स्तुति से हुई।

अनेक गायकारों ने मोहा भक्तो का मन

भजन सन्ध्या में  भारती पाण्डे,  भावना लोहनी,  हेमा जोशी,  रसना उप्रेती,  चित्रा पाण्डे ने “चुनरी लाई गोटेदार… से मां का आवाह्न किया।  दीपा सनवाल ने  भावना लोहनी के साथ ” चलो अयोध्या धाम.. से भजन सन्ध्या में चार चांद लगाए।  राकेश श्रीवास्तव, कांत श्रीवास्तव, कांति लाल शाह के साथ “भजो मन गोविंदा… से श्रोताओं को आनन्दित किया। गीता पालीवाल ने “ऐसा प्यार बहा दे मैय्या.. से देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  कुमाऊनी प्रार्थना “दैंड़ि हो जा रै मां सरस्वती” गा कर  रंजना जोशी व गीता पालिवाल ने  दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।भजन गायक प्रेम कुमार शर्मा द्वारा माता की भेंटों की प्रस्तुति के साथ साथ उभरते बाल कलाकारों में प्रीति यादव,जया पांडा,यशी लोहुमी, फाल्गुनी लोहुमी, प्रतिष्ठा शर्मा,यशी शर्मा ने भी अपनी सुन्दर प्रस्तुति के साथ साथ दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अनेक सम्मानों से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका विमल पन्त ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इन सभी गायकों का साथ तबले से दिवाकर राव,मृदुन्दन सनवाल और नीरज पन्त ने, बांसुरी से किशोर श्रीवास्तव ने, हारमोनियम से ललित भट्ट ने ढोलक से अनिल कुमार  और पैड में आकाश ने दिया।

अपार जन समूह ने की समिति की प्रशंसा

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से श्री रामलीला समिति महानगर के संयोजक दीपक पाण्डेय दीनू, अनिल जोशी, देवेन्द्र मिश्रा, बृजेश मेहता के साथ साथ के के पांडे कन्हैया, विनोद पन्त, नीरद लोहानी,बांके का रहा।अपार जन समूह ने समिति के इस प्रथम प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की।

सहयोगी जन

समिति के अध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी एवं  महा सचिव हेम पन्त ने सभी कलाकारों एवं  दर्शकों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य  वी के जोशी,  हिमांशु मिश्रा  बलवंत देओड़ी, दीपेश पाण्डे,  हरीश उपाध्याय, एस एस बोरा,  दीपक जोशी, हरीश तिवाड़ी गणेश जोशी, गिरीश जोशी, नवीन पांडे, तारा जयसवाल, दीपेश पाण्डे, बलवंत देवणी, आनन्द सिंह, हरीश उपाध्याय, हरीश लोहुमी,संजय पांडे व सभी सक्रिय सद्स्यों का भरपूर योग दान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *