अल्मोड़ा में डीडीए के विरोध में समिति ने दिया साप्ताहिक धरना 

अल्मोड़ा में डीडीए के विरोध में समिति ने दिया साप्ताहिक धरना 

जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ संघर्ष समिति ने मंगलवार को साप्ताहिक धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पर्वतीय जनता की उपेक्षा का आरोप लगाया।

डीडीए किसी भी तरह से पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल नहीं

नगर के मालरोड स्थित गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि डीडीए किसी भी तरह से पहाड़ की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल नहीं है। इसके लगने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जबकि संषर्घ समिति लंबे समय से डीडीए के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

यहां समिति के संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, हेम चंद्र तिवारी, प्रताप सिंह सत्याल, अख्तर हुसैन, ललित मोहन पंत, चंद्र कान्त जोशी, भारत रत्न पांडेय, रॉबिन मनोज भंडारी, गोविंद बल्लभ, मोहन चंद्र कांडपाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रतेश कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *