भीड़ लगा रही थी आई लव मोहम्मद के नारे, जुलूस रोकने पर पुलिसकर्मियों के साथ की हाथापाई


भीड़ लगा रही थी आई लव मोहम्मद के नारे, जुलूस रोकने पर पुलिसकर्मियों के साथ की हाथापाई

बिना अनुमति लिए कुछ लोग सड़क पर जुलूस निकाल रहे थे तभी पुलिस अचानक पहुँची और रोकने लगी तो उन्होंने पुलिस वालों को ही पीट दिया। 

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला उधमसिंह नगर जिले का है यहाँ काशीपुर में देर रात कुछ लोग बिना अनुमति सड़क पर जुलूस निकाल रहे थे। जब पुलिस उन्हें रोकने पहुंची तो उन्होंने पुलिस वालों को पीट दिया। इतना ही नहीं पुलिस की 112 गाड़ी पर भी पथराव किया। इससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि भीड़ आई लव मोहम्मद के नारे लगा रही थी। रविवार रात लगभग 10 बजे शहर के अल्ली खां में कुछ लोग ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस का कहना है कि इसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

 112 से मिली सूचना

पुलिस ने बताया कि इस बात की सूचना किसी ने डायल 112 पर दी। इसके बाद डायल 112 में तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिसकर्मी ने जुलूस रोकने की कोशिश की थी, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया। किसी तरह पुलिस कर्मी गाड़ी को बैक गेयर पर लेकर वहां से भागे। वहीं भीड़ में फंसे पुलिसकर्मी भी किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले।

अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी

एएसपी अभय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।

एएसपी ने बताया कि तथ्य जुटाए जा रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *