विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

आज जौलीग्रांट सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र बड़ोंवाला में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुलनार बानो,ग्राम प्रधान भारत नेगी,वार्ड सदस्य धर्मपाल सिंह राणा,सरोजनी राणा,पूनम रावत सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ।

मां और बच्चे से संबंधित भावनात्मक रिश्ता बिना स्तनपान के अधूरा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता राणा ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है मां और बच्चे से संबंधित ये भावनात्मक रिश्ता बिना स्तनपान के अधूरा है,और नवजात शिशु के लिए स्तनपान बहुत जरूरी है क्योंकि कोलेस्ट्रम जो कि रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। बच्चों को बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है ये केवल माँ के दूध से ही प्राप्त किया जा सकता है।

बताते चलें कि इस कार्यक्रम को पूरे देश में मनाया जा रहा है,स्तनपान जितना बच्चे के लिए जरूरी है उतना ही मां के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है,इसी के साथ विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित जन 

कार्यक्रम में निधि,कमला रतूड़ी,रजनी रावत,अंजू नौटियाल,सुषमा, प्रमिला आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *