पाँच सालों से एक दफ़्तर से दूसरे दफ़्तर चक्कर काट रही पतलचौरा सड़क मार्ग की फाइल, डीएम को भेजा प्रार्थना पत्र

पाँच सालों से एक दफ़्तर से दूसरे दफ़्तर चक्कर काट रही पतलचौरा सड़क मार्ग की फाइल, डीएम को भेजा प्रार्थना पत्र

भैंसियाछाना विकास खंड के कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग के भूमि के कागज राजस्व विभाग में लटके रहने के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा। 

पांच सालों से फाइल एक दप्तर से दूसरे दप्तर चक्कर काट रही

जिसके माध्यम से उन्होंने कहा कि महोदय आपसे विनम्र  निवेदन है कि पांच सालों से फाइल एक दप्तर से दूसरे दप्तर चक्कर काट रही है। वन बिभाग की एनओसी मिलने के बाद इस सड़क मार्ग के लिए जमीन की उपल्बधता  के लिए फाइल राजस्व विभाग में भेजी गई। चार महीने बीत गए अभी ये जमीन वाली राजस्व विभाग में ही लटकी है।

विभागीय लापरवाही के कारण कार्य अधर पर

विभागीय लापरवाही के कारण कनारीछीना बिनूक पतलचौरा पांच साल बीत जाने के बाद भी अधर में है।

महोदय जी मैने खंड लोक निर्माण के अभिंयता आर पी सिंह जी से बात की । उन्होने मुझे बताया आप डीएम साहब से संपर्क करें। डीएम साहब के द्धारा जमीन चयनित  की उचित कारवाई हो जायेगी।

  अत:महोय से निवेदन है उपरोक्त कथनों पर अपने स्तर से कारवाई करके कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग  के लिए जमीन चयनित कराने में हमारी मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *