आख़िर पकड़ा गया फलसीमा गांव में आतंक मचाने वाला गुलदार

आख़िर पकड़ा गया फलसीमा गांव में आतंक मचाने वाला गुलदार

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा गांव में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था। जिससे लोगों में दहशत का माहौल था। वहीं अब यहीं गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। 

ग्रामीणों में था दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार फलसीमा गांव में पिछले काफी समय से नर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई थी। यह गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में फंसा देखा और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर टीम पंहुची। 

वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में फंसा गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। आगे की कार्रवाई वन्यजीव नियमों के तहत की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *