ग्रामीणों के राशन कार्ड जमा तो हुए लेकिन अब तक नहीं बने पाये नये कार्ड

ग्रामीणों के राशन कार्ड जमा तो हुए लेकिन अब तक नहीं बने पाये नये कार्ड

अल्मोडा़ भैंसियाछाना विकास ख़ंड के गरीब व बीपीएल परिवार के ग्रामीणों के राशन कार्ड जिला खाद्यान विभाग ने विगत वर्षो में जमा करा दिये‌‌। उसके बाद भी उन ग्रामीणों  के नये कार्ड नहीं बन पा रहे है।

डीएम को सौंपा ज्ञापन 

राशन कार्ड में नाम न होने से विकास खंड के गरीब परिवार के लोगों को जिला अस्पताल में अपनी बीमारी का उपचार कराने में आयुष्यमान कार्ड से इलाज कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।राशन कार्ड में नाम न होने से आयुष्यमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सल्लाभाटकोट जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर पुराने राशन कार्ड धारकों  का नाम चढ़ाने के लिए नये राशन कार्ड बनवाने के लिए  जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।

कई बार काट चुके खाद्यान विभाग के चक्कर 

इधर प्रताप सिंह नेगी रीठागाड़ी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने बताया मेरी मां का देहांत 17 माह पहले हो चुका उसके बदले में आज तक बहू का नाम राशन कार्ड में नही चढ़ा।

कई बार अल्मोडा़ खाद्यान विभाग के चक्कर काट चुके हैं 17 महीने बीत जाने के बाद भी नाम नही चढ़ पा रहा है।ऐसे  और भी बहुत से लोगों के मां के देहांत के बाद बहू‌ का नाम नही चढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *