प्रांतीय उद्योग व्यापार नगर मंडल के विजय प्रत्याशियों ने निकाली धन्यवाद रैली

प्रांतीय उद्योग व्यापार नगर मंडल के विजय प्रत्याशियों ने निकाली धन्यवाद रैली

प्रांतीय उद्योग व्यापार नगर मंडल के विजय प्रत्याशियों ने निकाली धन्यवाद रैली

सभी पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

आज प्रांतीय उद्योग व्यापार नगर मंडल के विजय प्रत्याशियों का जुलूस अल्मोड़ा पलटन बाजार से बाजार होते हुए चौघानपाटा पर पहुंचा ।

सभी पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत

जिसमें मल्ली बाजार ,जोहरी बाजार खजांची बाजार ,कचहरी बाजार चौक बाजार लाला बाजार चौघनपाटा में सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया । सभी विजय प्रत्याशी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष मुकुल जोशी,उपाध्यक्ष नरेंद्र लाल शाह, महिला उपाध्यक्ष जया साह, महासचिव वकुल साह कोषाध्यक्ष कुणाल नयाल, उपसचिव अश्विनी नेगी, आशीष कुमार और उनके समर्थकों  द्वारा एक विशाल जुलूस के माध्यम से अल्मोड़ा नगर के सभी व्यापारियों का व जनता का  धन्यवाद दिया।

विजय प्रत्याशियों ने कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का दिलाया विश्वास

  जिला व्यापार मंडल द्वारा रघुनाथ मंदिर के पास उनका भव्य स्वागत किया गया तथा बाजार में विभिन्न जगह पर उनके व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया । सभी विजय प्रत्याशियों ने समस्त व्यापारियों को विश्वास दिलाया है कि वह व्यापारियों की सभी समस्याओं के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे ।

नगर अध्यक्ष ने जताया आभार

नगर अध्यक्ष अजय वर्मा ने जिला व्यापार मंडल और समस्त व्यापारियों का आभार जताया और भविष्य में किसी भी समस्या से निपटने का भरोसा व्यापारियों को दिया। विजय जलूस में धारानौला खत्याड़ी बाजार सरकार की आली एनटीडी के व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *