फिर लेगा मौसम करवट, बरेसेंगे मेघा

Weather photo free image.com

फिर लेगा मौसम करवट, बरेसेंगे मेघा

एक बार फिर से मौसम के करवट लेने के आसार है। जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक असर दिखाई देगा।

फिर लेगा मौसम करवट, बरेसेंगे मेघा

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश हिस्सों में  धूप देखने को मिल रही है।  इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार 10 से 11 मार्च तक मौसम फिर से बिगड़ सकता है। उत्तराखंड में रविवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने की उम्मीद है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ धूप खिली रह सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि भी होने की संभावना है। रविवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

कई इलाकों में हिमपात के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में रविवार शाम से ताजा पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्का हिमपात भी हो सकता है। मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे और साथ ही साथ धूप भी खिली रहेगी। तापमान में और वृद्धि होने के आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *