महिला ने अपने पति और ससुर के ख़िलाफ़ दर्ज कराया मामला 

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

महिला ने अपने पति और ससुर के ख़िलाफ़ दर्ज कराया मामला 

अल्मोड़ा जिले में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे पति और ससुर दोनों से जान और चरित्र का खतरा है।

जानें पूरा मामला 

यह मामला अल्मोड़ा नगर के रानीधारा क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार को उसका पति शराब के नशे में घर आया और उससे मारपीट करने लगा। उसी दौरान ससुर ने पति का साथ दिया और जबरन उसे छूने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ ऐसा व्यवहार हुआ है। इससे पहले भी पति और ससुर उसके साथ अभद्रता कर चुके हैं। जुलाई में महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पति ने लिखित रूप से माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी उत्पीड़न जारी रहा।

दोनों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज 

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति और ससुर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *