गुलदार के आतंक से मलेथा मे भय का माहौल

गुलदार के आतंक से मलेथा मे भय का माहौल

आज, ग्राम पंचायत मलेथा में शूरवीर सिंह बिष्ट पूर्व प्रधान के घर में गुलदार दिखा ।बताया जा रहा है कि रात को उसने उनके  भैंस के बच्चे को अपने निवाला बनाया,जो अत्यंत दुख दाई है। उनका कहना है कि अगर ऐसे ही गुलदार गांव में आते रहेंगे तो बड़ी वारदात भी हो सकती है, किसी के बच्चो पर भी हमला हो सकता है, ऐसे में वन विभाग को सक्रिय होकर काम करने की जरूरत है, ताकि किसी भी गांव वासियों को कोई हानि ना हो सके। इसमें शासन प्रशासन भी संज्ञान ले, और तुंरत इस गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई हो, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल कम हो सके।

विधायक से की वार्ता 

उन्होंने बताया कि इस बारे में क्षेत्र के विधायक जी से भी बात की है, उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इसमें तत्काल कार्यवाही होगी।

इन सभी ने किया आग्रह 

सभी ग्रामीणों ने यह आग्रह किया है कि दुबारा ऐसी घटना ना हो,क्योंकि इस घटना के बाद से मोहल्ले सभी डरे व सहमे हुए हैं। आग्रह करने वालों में ज्ञान सिंह नेगी, विरेन्द्र गुसाई, आजाद बिष्ट, सुशीला देवी बिष्ट, शूरवीर सिंह बिष्ट समेत अन्य लोगों ने जल्द कार्यवाही की गुहार लगाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *