ग्लोइंग स्किन के लिए छोड़े घरेलू नुस्खे, बिना रुपए खर्च करे बढ़ाए सौंदर्य

Ways to glow your skin without investing money

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ना जाने हम क्या क्या नहीं करते कई मेहनत के बाद भी जब रिजल्ट नहीं मिलता तो काफी दुख होता है और इसी चिंता में थोड़ा बहुत बचा हुआ ग्लो भी चला जाता है। आज हम ग्लोइंग स्किन के लिए कोई घरेलू नुस्खा या कोई क्रीम नहीं बताएंगे और ना ही इसमें कोई रुपया खर्च होगा। ग्लोइंग स्किन के लिए आपको बस मंत्रों का उच्चारण करना है। और इन मंत्रों का उच्चारण आप कोई काम करते समय भी आराम से कर सकते हैं

मंत्रोंच्चारण से बढ़ाएं सौंदर्य

सनातन धर्म में मंत्रों की बड़ी ताकत है,मंत्रों उच्चारण से अद्भुत आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक होता है। साथ ही इसका प्रभाव व्यक्ति के शारीरिक सुंदरता पर भी पड़ता है।

माता लक्ष्मी की करे उपासना

ज्योतिष शास्त्र की माने तो शुक्र के मजबूत होने से जातक अद्भुत सौंदर्य का धनी होता है। शुक्र मजबूत करने के लिए आपको माता लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। और तो और सफेद चीजें का इस्तेमाल करके भी अपना शुक्र मजबूत कर सकते हैं। आप खाने में सफेद चीज़ों का उपयोग कर सकते हैं जैसे साबूदाना, दूध या इनसे बनी चीजों का को खाने में उपयोग कर आप सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व पा सकते हैं।

शुक्र मंत्रों का करें जाप

1. महालक्ष्मी जी की उपासना करें (ॐ महालक्ष्म्यै नमः का जाप करें)।
2. मंत्र : ॐ शुं शुक्राय नम:।
3. “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।”

मातृका मंत्र के जप से बढ़ाए सौंदर्य

मातृका मंत्र के जप से आपको स्वाभाविक एवं शारीरिक रूप से सुंदरता मिलेगी।
सौंदर्य प्राप्ति के लिए विशेष मानें जाने वाला यह मंत्र :
ॐ एं हिं षोडश मातृकाभयो नमः ।।

इस मंत्र का उच्चारण आप दिन में ग्यारह बार कर सकते हैं वैसे तो आप किसी दिन से भी इस मंत्र की शुरुवात कर सकते हैं इस सौंदर्य प्राप्ति मंत्र के जाप से आपके चेहरे पर एक चमक आएगी। क्योंकि मंत्रों के उच्चारण से अद्भुत आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है जिससे आपका तेज़ बढ़ता है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को स्वाभाविक एवं शारीरिक रूप से सुंदरता मिलती है। इस मंत्र का जाप पुरुष और महिलाएं दोनों ही कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *