मंदिर में चोरी हुई 20 घंटियां, तांबे का कलश व नगदी सहित दो अभियुक्तों को चोरगलिया पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण:-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा श्री हरपाल सिंह,प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलिया के नेतृत्व में थाना चोरगलिया पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 14.03.2026 को वादी आशीष बेलवाल पुत्र भैरव दत्त निवासी बसन्तपुर किशनपुर, थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल द्वारा थाना चोरगलिया में मंदिर से घंटियां, कलश एवं दानपात्र के पैसे चोरी होने के संबंध में मु0FIR संख्या 15/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
प्रकरण के अनावरण हेतु थाना चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से तलाश माल मुल्जिम व पतारसी-सुरागरसी की कार्यवाही की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- कुंवर पाल पुत्र स्व. खुशी राम निवासी दानीबंगर, डौलीखत्ता जाने वाला मार्ग, थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल, उम्र 24 वर्ष।
2- नितिन कुमार पुत्र भीम सिंह निवासी ठाकुरद्वारा चुंगी, काठगोदाम थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष
बरामद माल:-
1- मंदिर की 20 पीतल की घंटियां
2- 01 तांबे का कलश
3- 860 सिक्के (1, 2, 5, 10, 20 रुपये के)
10 रुपये के 04 नोट
20 रुपये के 02 नोट
कुल नकद राशि ₹1580
बरामदगी के आधार पर
अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1- मु0अ0सं0 454/2023 धारा 401 भादवि, थाना हल्द्वानी
2- मु0अ0सं0 213/2020 धारा 380/411/457 भादवि, थाना मुखानी
3- मु0अ0सं0 179/2019 धारा 457/380/411 भादवि, थाना काठगोदाम
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 निधि शर्मा
2- अ0उ0नि0 तालिब हुसैन
3- कांस्टेबल उत्तम सिंह
4- कांस्टेबल भारत भूषण
5- कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह
मीडिया सेल
जनपद नैनीताल
