ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु, दो घायल
आज दिनांक 29/03/2026 को ग्राम प्रहरी चन्दन सिंह, ग्राम चिन्तोली (देघाट) द्वारा थाना देघाट को सूचना दी गई कि ग्राम चिन्तोली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही थाना देघाट से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट लाया गया।
दो व्यक्तियों की मृत्यु
सीएचसी देघाट में चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत दो व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य दो व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों का विवरण-
1. दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली
2. चन्दन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली
घायलों का विवरण—
1. गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोल
2. नरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली
देघाट पुलिस की आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रक्रिया प्रचलित है। साथ ही दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
