उत्तराखंड: कैंटर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, दो स्कूली छात्रों की मौत

Accident (photo) free image.com

यहां कैंटर ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर

उत्तर प्रदेश बार्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर शाम वह सीएनजी ऑटो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ऑटो सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में जब परिजन निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों के घरों में मचा कोहराम

मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के स्वजन ने बताया कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में थे। वह इंटर कालेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे। हादसे के बाद से दोनों किशोरों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *