Uttarakhand current affair in Hindi ( October 2024 )
- उत्तराखंड के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेश भाई को प्रसिद्ध पर्यावरणविद अनुपम मिश्र की याद में राष्ट्रीय पर्यावरणीय सेवा सम्मान दिया गया।उन्हें यह सम्मान हिमालय क्षेत्र में वनों के संरक्षण, रक्षासूत्र आंदोलन, पर्यावरण विषय पर लगातार सक्रियता, लेखन के लिए दिया गया। झारखंड की राजधानी रांची में सावित्रीबाई सेवा फाउंडेशन और गोदावरी देवी फाउंडेशन के कार्यक्रम में देश की जानी-मानी 30 हस्तियों को सम्मानित किया गया।
- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के निपटारे के मामले में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना गेम चेंजर साबित हो रही है। वर्तमान में प्रदेश में 174 मेगाबाट की परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है।
- बीते 20 महीनों में उत्तराखंडकी अर्थव्यवस्था का आकार 1.3 गुना बढ़ गया है। उत्तराखंड का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2022 में 2.74 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024 में 3.46 लाख करोड़ हो गया है।
- केंद्र सरकार ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शाखीय भाषा का दर्जा देने की घोषणा की है। इन भाषाओं को शात्रीय भाषा का दर्जा मिलने के बाद देश में शास्त्रीय भाषाओं की संख्या 11 हो गई है।
- प्रदेश में पिछले पांच से साल में बढ़ने के बजाय क्षेत्र को पंचायतों की पांच सीटें कम हो गईं नंद हैं। राज्य में पंचायतों के आबादी के हिसाब से किए गए परिसीमन से यह का तस्वीर सामने आई है। सभी सीट पर पर्वतीय जिलों की है।
- ओला और उबर जैसी ऑनलाइन टैक्सी सेवाओं की तर्ज पर ऐप बेस्ट कार ऑटो बुकिंग सर्विस की तरह शुरू होने वाली हिटो हिट सेवा के अंतर्गत पहले चरण में हल्द्वानी में सिर्फ ऑटो और टुकटुक की सेवा का लाभ लोगों को मिल सकेगा। हल्द्वानी से बाहर जाने पर टैक्सी सेवा लोगों को दूसरे चरण में उपलब्ध हो सकेगी।
- केंद्र सरकार ने गैर आवंटित कोटे से शीतकाल के लिए उत्तराखंड को 480 मेगावाट बिजली आवंटित कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऊर्जा मंत्री का आभार जताया।
- उत्तराखंड में नगर निकाय के चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर होंगे।
- प्रदेश में हाल ही में साइबर अटैक के कारण कई सरकारी वेबसाइट बाधित हुई। जिससे कई दिनों तक कामकाज रुक रहा। मुख्यमंत्री ने कहा साइबर सिक्योरिटी फोर्स का होगा गठन।
- पहाड़ के युवा ही होंगे उत्तराखंड में डाकसेवक और पोस्टमास्टर: सांसद अनिल बलूनी
- उत्तराखंड में नौ नवंबर को लागू होगा यूसीसी।
- भारतीय सेना ने भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे जादूंग गांव से पर्यटन और पुनर्वास मिशन शुरू किया है।इसके तहत सेना के 21 जवानों ने पहली बार समुद्रतल से करीब 11- 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नेलांग और जादूंग घाटी में बाइक रैली निकाली।
- वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी अब नैनीताल हाई कोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति की ओर से नियुक्ति के बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से बुधवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
- उत्तराखंड में 28 जनवरी से होंगे राष्ट्रीय खेल
- सौर ऊर्जा उत्पादन प्रदेश में 600 मेगावाट पहुंचा, प्रदेश में मुख्यमंत्री सौरस्वरोजगार योजना के जरिए सैकड़ों लोग सोलर प्लांट संचालित कर रहे हैं।प्रदेश में पलायन रोकने के साथ ही स्वरोजगार के साधन विकसित करने के लिए धामी सरकार सीएम सौर स्वरोजगार योजना संचालित कर रही है। योजना के तहत एक परिवार का एक व्यक्ति 20, 25, 50, 100 या 200 किलोवाट का एक सोलर प्लांट लगा सकता है। जिसकी पूरी उत्पादित बिजली यूपीसीएल खरीदता है।
- न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया, वह 11 नवंबर को अपने पदभार ग्रहण करेंगे।
- द्वारीखाल ब्लॉक में ग्राम पंचायत किनसुर के बागी गांव में गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपस्थली व्यासघाट के पावन तट पर तीन दिवसीय नयार उत्सव का शुभारंभ।
- राज्य युवा नीति 12 जनवरी 2025 तक होगी तैयार
- uttarakhand current affairs October 2024