उत्तराखंड: ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की पत्थरों की चपेट में आने से  मौत

उत्तराखंड पुलिस के एक और जवान ने कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यात्रा सीजन ड्यूटी चौकी स्यानाचट्टी में नियुक्त कानि0 चमन तोमर यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे। वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण पत्थर की चपेट में आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु CHC बड़कोट लाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे तैनात

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल 37 वर्षीय चमन सिंह तोमर निवासी बानसू लखवाड़ और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे। वे वहां से वाहनों की आवाजाही करा रहे थे। तभी पहाड़ी से पत्थर रास्ते पर गिर गए। पत्थर की चपेट में आने से चमन सिंह घायल हो गए। पुलिस जवानों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर हुए थे भर्ती

कानि. चमन तोमर पुत्र स्व. रतन तोमर वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे, जो ग्राम बानसू थाना व तहसील कालसी जनपद देहरादून के मूल निवासी थे। पूरा उत्तराखण्ड पुलिस परिवार शोक संतप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *