उत्तराखंड: श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयन, 14 सितंबर को लंदन में दिया जाएगा पुरुस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। बता दें कि भारत से इस पुरुस्कार के लिए चार भारतीय नामित किए गए हैं।

14 सितंबर को लंदन में दिया जाएगा पुरुस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए टिहरी जिले की श्रुतिका सिलस्वाल का राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए राष्ट्रमंडल देशों से 50 युवा नामित किए गए हैं। इनमें श्रुतिका सहित 4 भारतीय शामिल हैं। पुरस्कार 14 सितंबर को लंदन में दिया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय शिक्षा के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने श्रुतिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने श्रुतिका को शुभकामनाएं दी और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक मेहनत से कार्य करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *