ग्रामीणों ने स्कूटी सवार व्यक्ति पर किया हमला, मुक़दमा दर्ज 

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com

ग्रामीणों ने स्कूटी सवार व्यक्ति पर किया हमला, मुक़दमा दर्ज 

स्कूटी से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को गांव के ग्रामीणों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस के मुताबिक पीपलीधार गनाई चौखुटिया निवासी रमेश चंद्र जोशी ने तहरीर सौंपी है। 

जानें पूरा मामला 

उसका कहना है कि वह रविवार को अपनी स्कूटी से गोपेश्वर चमोली से घर की ओर लौट रहा था। लोहवा सिमलखेत के पास पहुंचते ही गांव के लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। गाली गलौज के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी राहुल सिंह, नीरज सिंह, भरत सिंह नेगी, संदीप सिंह निवासी लोहवा सिमलखेत ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे लात घूंसों से मारा।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

पीड़ित ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में एसओ अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *