योग विज्ञान विभाग में खुशी की लहर,एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि

योग विज्ञान विभाग में खुशी की लहर,एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग में आज हर्ष और गर्व का माहौल है। विभाग के शोधार्थी डॉ. विश्वजीत वर्मा की सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची (झारखंड) में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर नियुक्ति हुई है। यह उपलब्धि विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध संस्कृति और मार्गदर्शक शिक्षकों की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

डॉ. विश्वजीत वर्मा की सफलता पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय 

विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

“डॉ. विश्वजीत वर्मा की सफलता पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है। वे अत्यंत अनुशासित, शोधपरक और योग विज्ञान के गहरे अध्येता रहे हैं। विभाग का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देना रहा है, और इस उपलब्धि ने हमारी दिशा को और भी मजबूत किया है। मुझे विश्वास है कि डॉ. वर्मा अपने ज्ञान, संस्कृति और योग विशेषज्ञता से सरला बिरला विश्वविद्यालय में नए आयाम स्थापित करेंगे।”

डॉ. नवीन चंद भट्ट के मार्गदर्शन का प्रतिफल

डॉ. भट्ट ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन और विभागीय टीम द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग का परिणाम है कि आज विभाग निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है।

डॉ. विश्वजीत वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. विश्वजीत वर्मा ने कहा—

“मेरी यह सफलता मेरे गुरु, विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने शोध के प्रत्येक स्तर पर मुझे प्रेरित किया, दिशा दी और शैक्षणिक मूल्यों को समझाया। योग विज्ञान विभाग ने जिस सकारात्मक और शोध-संपन्न वातावरण में मुझे तैयार किया, वही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। मैं सरला बिरला विश्वविद्यालय में भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करूँगा।”

डॉ. वर्मा की नियुक्ति विभाग की एक बड़ी उपलब्धि

विभाग के प्राध्यापक डॉ. गिरीश अधिकारी, ललन सिंह, रजनीश जोशी, हेमलता अवस्थी सहित सभी  सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि—“डॉ. वर्मा की नियुक्ति विभाग की एक बड़ी उपलब्धि है। यह आने वाले शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”

डॉ. विश्वजीत वर्मा की नियुक्ति ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा को एक नया मुकाम दिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट के दूरदर्शी नेतृत्व में विभाग लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *