पहाड़ी जिलों में तेजी से फैल रहा जूनोसिस संक्रमण, बरतें सावधानी 

Covid

पहाड़ी जिलों में तेजी से फैल रहा जूनोसिस संक्रमण, बरतें सावधानी 

कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में जूनोसिस संक्रमण से जुड़ी बीमारियों ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। मक्खी, पालतू पशु और अन्य कीटों के माध्यम से फैलने वाला यह संक्रमण अब इंसानों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। 

टाइफस के 271 और ब्रुसेलोसिस के 71 मामलों की पुष्टि

मेडिकल कालेज में जनवरी 2025 से अब तक कुल 1772 से अधिक जांचें की गईं। जिनमें स्क्रब टाइफस के 271 और ब्रुसेलोसिस के 71 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमित मरीजों में अल्मोड़ा के हवालबाग, ताकुला, लगमड़ा, धौलादेवी के अलावा नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लोग भी शामिल हैं। 

चल रहे विभिन्न अभियान 

इन बीमारियों के उपचार के लिए मेडिकल कालेज स्थित नेशनल वन हेल्थ यूनिट की निगरानी में विशेष इलाज किया जा रहा है। विभाग की ओर से संक्रमण को नियंत्रित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *