पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों को होगा फायदा

रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाल लिया है। उनकी साइन की हुई पहली फाइल पीएम किसान निधि जारी करने से संबंधित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर किए। इस फैसले से 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

PM kisan: बीजेपी सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध

फाइल पर साइन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसलिए यह सही है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करना चाहते हैं।”

पीएम के साथ मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों ने भी शपथ ली

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी सुबह अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। उल्लेखनीय है कि मोदी ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों ने भी शपथ ली थी।

1 दिसंबर 2018 को शुरू हुई थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 1 दिसंबर 2018 को शुरूकिया गया था। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को सलाना 6000 रूपये की धनराशि दी जाती है। यह 2000 रूपये की तीन समान किस्तों दिया जाता है, जो सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है। शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत केवल 2 हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को ही इसका लाभ मिलता था लेकिन अब देश के सभी किसान पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।


  • नवरात्रि का दूसरा दिन माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित,जानें व्रत कथा और ये मंत्र

  • Daily horoscope आज का राशिफल — 12 अक्टूबर 2026, सोमवार

  • महानगर की रामलीला में इस बार भी दिखेगा पहाड़ की लोकसंस्कृति और शास्त्रीय संगीत का अनूठा संगम, महिला कलाकार निभाएंगी प्रमुख भूमिकाएं

  • Navratri aarti शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा से होती है नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *