18 अक्टूबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

18 अक्टूबर, शुक्रवार राशिफल: जानें आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपका दिन विशेष साबित होगा। खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ कार्य आज आपका पूरा होगा। आज पुरानी गलतियों से सबक लेकर आपको आगे बढ़ना होगा।

वृषभ राशि

आज स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। आध्यात्म के प्रति आज आपकी रुचि जागृत होगी। आज पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज किसी धार्मिक आयोजन में आप शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लम्बे समय से चल रही परेशानियों से आज आपको निजात मिलेगी। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण साबित होगा। आज पुरानी सभी समस्याओं का समाधान होगा। परिवार में चल रहे मतभेदों को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी, तभी सदस्य एकजुट  नजर आएंगे।

सिंह राशि

आज आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई समस्या हो सकती है। आज सोच समझकर ही बोलें। आज मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। परिजनों का आदर करें।

कन्या राशि

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें किसी नई नौकरी के भी मिलने की संभावना है। जीवन साथी भी कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है  

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका काम पूरा होने से खुशी होगी। आपको किसी काम को लेकर  परिवार के किसी सदस्य से धन संबंधित मदद मांगनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा साबित होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी नए कार्य के प्रति रुचि जागृत होगी। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज आप व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। परिवार में कलह की वजह से परेशान रहेंगे। आज खर्चों पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज कोई भी छोटी सी बात को अधिक तूल न दें ।

मकर राशि

आज का दिन नए कार्य की शुरुवात के लिए काफी बेहतर साबित होगा। सामाजिक मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज व्यापार में बड़े लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कुंभ राशि

आज स्वास्थ्य में गिरावट होने से मन परेशान रहेगा। आज परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आज कोई बड़ी डील मिल सकती है।

मीन राशि

आज का दिन तरक्की भरा साबित होगा। आज दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी नई वस्तु की खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज मित्र से कुछ खटपट हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *