20 जुलाई शनिवार राशिफल: किस राशि को है आज सतर्क रहने की आवश्यकता, जानें

20 जुलाई शनिवार राशिफल: किस राशि को है आज सतर्क रहने की आवश्यकता, जानें

मेष राशि

आज का दिन कुछ चिंताग्रस्त साबित हो सकता है। आज व्यापार के मामले में चिंतित रह सकते हैं। आज कानूनी मामले के सुलझने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज दोस्तों के साथ घूमने से तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।

वृषभ राशि

आज का दिन बेहतर साबित होगा। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के योग हैं।



मिथुन राशि

आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर कहीं दूर यात्रा पर जा सकते है । स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी से बातों को शेयर करें समस्याओं का समाधान मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मेहमान के आगमन से आप प्रसन्नचित रहेंगे। आज धन लाभ के भी योग दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि

आज आप व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज घर के आवश्यक कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज वाद विवाद से दूर रहें। नए वाहन के खरीदारी के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए कल का दिन किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि

आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि वाला साबित होगा। परिवार में  किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज जरूरत मंद की सहायता करें लाभ होगा। 

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आस पास के लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज व्यापार में उन्नति मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आप किसी परेशानी के कारण थोड़ा तनाव में रह सकते हैं बेहतर होगा आप अपनी समस्याओं को किसी परिजनों से शेयर करें।

धनु राशि

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में  किसी सदस्य से आपकी  किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आज किसी को सलाह ने दें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।


मकर राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। व्यापार में सोच समझकर ही निर्णय लें। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक फोकस करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

आज आप सेहत को लेकर सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आप पुरानी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे।

मीन राशि

आज आप अपने खान पान में थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें। आज आप धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *