23 सितंबर, सोमवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगी आपकी दिनचर्या

23 सितंबर, सोमवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगी आपकी दिनचर्या

मेष राशि

आज आप प्रसन्न चित रहेगें। आज कार्यों में जल्दबाजी ना करें। आज दूसरों के मामलों में ना बोलें। आज घर में कोई बड़ा व धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज छोटी छोटी बातों में किसी से भी बेवजह ना उलझे। आज परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें। आज आपकी समस्या का समाधान आपके भाई बहनों के सहयोग से पूरा होगा ।

मिथुन राशि

आज सभी अटके कार्य पूरे होंगें। आज विरोधियों से सावधान रहें। आज परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज बड़े निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें।

कर्क राशि

आज परिजनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज कहीं घूमने आदि की प्लानिंग कर सकते हैं। आज और लोगों के अनचाहे व्यवहार से आप अधिक प्रभावित ना हों ।

सिंह राशि

आज का दिन तरक्की भरा साबित होगा। मौसम बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज धन उधार देने से बचें। आज मित्रों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य में गिरावट से थोड़ा परेशान रहेंगे। आज तेज वाहन न चलाएं।आज किसी नए कार्यों के प्रति रुचि जागृत होगी। आज पुरानी गलतियों से सबक लें।

तुला राशि

आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। आज कोई मित्र आपके लिए उपहार आदि ला सकता है। आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में  किसी कोई नई शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
 

वृश्चिक राशि

आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा साबित होगा। आज भूल कर भी किसी पर भरोसा न करें। आपने किसी को उधार दिया था, तो  उससे भी आपको वापस मिलने में समस्या आएगी। महिला मित्रों से आज सावधान रहें।

धनु राशि

आज का दिन नए बड़े वाहन संपति खरीदने के लिए अच्छा साबित होगा। आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। डूबा धन आज मिलने की संभावना है।
 

मकर राशि

आज का दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहेगा। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी है। आज लिए गए नए और बड़े निर्णय आपके लिए बेहतर साबित होंगें।

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य साबित होगा। आज परिजनों से विवाद हो सकता है। आज व्यापार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आज लम्बे समय से सोचे गए कार्य पूरे होंगें।

मीन राशि

आज धन संबंधी मामलों में सावधान रहें। आज व्यवहार और वाणी में नियंत्रण बनाए रखें। आज चतुर लोगों से सावधान रहें। फालतू के झगड़े आदि में अपना समय नष्ट ना करें।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *