Almora मुए-थाई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 64 खिलाड़ियों का सम्मान

Almora मुए-थाई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 64 खिलाड़ियों का सम्मान

अल्मोड़ा। खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त 2026 को खेल विभाग की ओर से हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा में मुए-थाई जिला स्तरीय प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग के कुल 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 28 बालिकाएं एवं 36 बालक शामिल रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (ADM) सुश्री युक्ता मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु एवं वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुए-थाई खेल के प्रति अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-7 से 12 वर्ष बालिका वर्ग में अंकिता, सौम्या भट्ट, ऋद्धियासी बिष्ट, अनन्या लटवाल, साक्षी बिष्ट, मन्नत, माही बिष्ट, प्रियंका बिनवाल, अर्पिता आर्या, अंशिका, रक्षिता मेर, रजनी नेगी एवं कनिका बिष्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

गर्विता बिष्ट, दिव्यांशी अधिकारी, जागृति अधिकारी, चांदनी, साक्षी भट्ट एवं तनुश्री लटवाल ने रजत पदक हासिल किया, जबकि खष्टी बिष्ट ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर-13 से 17 वर्ष बालिका वर्ग में कनक, कनिका सिजवाली, अन्नू, कृतिका अधिकारी, खुशी एवं सिमरन सिजवाली ने स्वर्ण पदक, जबकि प्रियांशी गिनवाल ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-7 से 12 वर्ष बालक वर्ग में दीक्षांत बिष्ट, उज्जवल रावत, गर्वित मेर, गणेश सिंह नगरकोटी, योगेश सिंह राणा, वर्धन, ऋषभ सहदेव, मानस रावल, प्रनील बिष्ट, रोहन देवड़ी, भावेश बिष्ट, तनुज पवार, वेदांश, ललित, राहुल बिष्ट एवं प्रतीक ने स्वर्ण पदक जीता।

लक्षित रावत, पार्थ नैनवाल, हर्षित साह, गौतम सिंह रौतेला, आरव गंवात, हर्षित एवं मयूर दोसाद ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि देवांश पेटशाली, प्रियांशु सिंह, आयुष साह, कनिष्क सिंह एवं विकास ने कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-12 से 17 वर्ष बालक वर्ग में मयंक सिंह, दर्श, वेदांत बिष्ट, मयंक, आदित्य दोसाद, रितेश भट्ट, सुमित एवं नीतिश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम सुश्री युक्ता मिश्र, राज्यमंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट, द्रोणाचार्य अवार्डी श्री लियाकत अली खान, श्री ललित लटवाल, श्री विनित बिष्ट, श्री मनोज तिवारी तथा फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव श्री हरीश कनवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार एवं शुभकामनाएं 

मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे अभिभावकों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रेम सिंह, यशवंत, विक्रम भंडारी, अमन प्रसाद, अनंत बिष्ट, हिमानी मेर, हर्षित ख़ानूलिया, दीक्षा काण्डपाल एवं योगेश सिजवाली सहित पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *