यूकेसीएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने स्नातक स्तरीय भर्ती की अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2023 से 23 नवंबर 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभिन्न पदों पर निकली भर्ती
ये भर्तियाँ यूकेएसएसएससी ग्रुप सी विज्ञापन संख्या 49/यूपीएसएसएससी/2023, के अंतर्गत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय सहायक ग्रेड 3, सहायक समीक्षा अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और विभिन्न अन्य पदों पर की जा रहीं हैं। अभ्यर्थी https://sssc.uk.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 229 रिक्तियों को भरना है।
पदों का विवरण
सहायक समाज कल्याण अधिकारी – 16 रिक्तियां
सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी – 05 रिक्तियां
रीडर – 07 रिक्तियां
मुंसरिम – 07 रिक्तियां
कार्यालय सहायक III – 10 रिक्तियां
सहायक समीक्षा अधिकारी – 03 रिक्तियां
फोरमैन पेरिसमपट्टी – 01 रिक्ति
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी – 137 रिक्तियां
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी – 33 रिक्तियां
