2 अक्टूबर, बुधवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

2 अक्टूबर, बुधवार राशिफल: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि

आज नए कार्यों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज परिजनों से किसी बात को लेकर टकरार हो सकती है। आज तनाव में रह सकते हैं। आज नई वस्तु की खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

आज कार्य की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। आज जिम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे। आज किसी से भी कार्य करने के लिए वादा न करें। आज थोड़ा मानसिक तनाव में रह सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। आज वाहन चलाने समय सावधानी बरते। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आज सभी आपके कुशल व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे ।

कर्क राशि

आज विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज धन के मामले में दिन थोड़ा कमजोर साबित होगा । आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज किसी के बहकावे में आकार निर्णय ना लें।

सिंह राशि

आज आपके सभी अटके कार्य पूरे होंगें। कार्य क्षेत्र में सब आपकी प्रशंसा करेंगे। आज विवाद में ना पड़ें। आज अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि

आज किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं । दोस्तों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगें। आज परिजनों से चल रहा विवाद दूर होगा। आज आपके कुशल व्यवहार से सभी आपकी और आकर्षित होंगें।

तुला राशि

आज विवाद से दूर ही रहे तो अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझन रह सकती है। आज खान पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर में पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज कोई भी कार्य की योजना बनाकर आगे बढ़ें। आज व्यापार में लाभ होगा। तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी से कुछ मतभेद होने की संभावना है।

धनु राशि

आज आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। आज आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें। नए वस्तु की खरीदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज आपके मन की कोई बड़ी इच्छाएं पूर्ण हो सकती है। आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवन साथी आपकी समस्याओं को दूर करने में आपकी काफी मदद करेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर बातचीत करनी होगी। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आज आपकी किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *