Daily horoscope: 23 सितम्बर 2025 राशिफल

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहेगा। निजी संबंधों में प्रेम बढ़ेगा और मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशिफल

आप अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक नए संबंध स्थापित होंगे। राजनीति में नया दायित्व मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशिफलl

पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में सहायक होगा। पूर्व में किए गए निवेश शुभ रहेंगे, लेकिन पेट से संबंधित रोग होने की संभावना है।

कर्क राशिफल

आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें, इससे आपको लाभ होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी और पारिवारिक माहौल सहयोगी रहेगा।

सिंह राशिफल

व्यवसाय में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, इसलिए कानूनी मामलों से दूर रहें।

कन्या राशिफल

व्यवसाय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी परिजन की मदद करनी पड़ सकती है। आपके आर्थिक संकट दूर होंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशिफल

पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित होंगे। संतान के विवाह में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आप सामाजिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पिता से तालमेल स्थापित होगा और भाइयों से सुलह होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशिफल

पारिवारिक विवाद के कारण तनाव रहेगा। पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

मकर राशिफल

आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। बहनों से सहायता मिलेगी और आपके कार्य पूरे होंगे। कर्मचारियों से सहयोग न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल

आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा और कार्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपके संबंध मधुर होंगे। वाहन और मशीनरी पर खर्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *