खेल गतिविधियों को लेकर चतुर्थ वार्षिक क्रीड़ा बैठक का आयोजन हुआ
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में क्रीड़ा गतिविधियों को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक के अध्यक्ष रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रूप में कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक, चंपावत), प्रो जगत सिंह बिष्ट (निदेशक शोध एवं प्रसार), प्रो पंकज कुमार शाह (परीक्षा नियंत्रक),
प्रो हेम चन्द्र पांडे (परिसर निदेशक, पिथौरागढ़), डॉ कमल किशोर जोशी (परिसर निदेशक, बागेश्वर), कोषाध्यक्ष श्री अमित कुमार त्रिपाठी (वित्त अधिकारी) उपस्थित रहे और सदस्य रूप में प्रो. पुष्पा पांडे (प्राचार्य, शासकीय। कॉलेज रानीखेत), प्रो. मधुकेश गुप्ता (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, गंगोलीहाट), डॉ. जगदीश सिंह (विभागाध्यक्ष, शा.शि. एल.एस.एम. परिसर, पिथौरागढ़), डॉ. सुदर्शन कुमार ( खेल प्रभारी, राजकीय। कॉलेज, रानीखेत), कु. एकता बिष्ट, (अर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी, खजांची मोहल्ला, अल्मोड़ा), श्री एस.एम. भट्ट (वालीबॉल प्रशिक्षक, स्र्पोट्स स्टेडियम, हल्द्वानी), कु. निकिता चन्द्र ( छात्रा खिलाडी, एल.एस.एम. परिसर, पिथौरागढ़), श्री मोहित सिंह बिष्ट( छात्र खिलाडी, एस.एस.जे. परिसर, अल्मोड़ा),
सभी परिसरों, सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, समस्त
क्रीडा प्रभारी, समस्त सम्बद्ध महाविद्यालय एवं परिसर, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, समस्त निदेशक ( समस्त सम्बद्ध निजी संस्थान, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय) ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रूप से उपस्थित रहे।
इस वार्षिक क्रीड़ा बैठक में विगत वर्ष की क्रीड़ा गतिविधियों पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली ने क्रीड़ा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रदर्शन की रिपोर्ट पढ़ी।
बैठक में सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के आयोजन में विचार-विमर्श किया गया। नार्थ जोन/अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय / खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक नियुक्त करने, नोर्थ जोन / अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय / खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में प्रतिभाग करने से पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, क्रीडा की द्वितीय एवं तृतीय बैठक में अनुमोदित सभी प्रस्तावों को पुनः आगामी समिति में प्रस्तावित करने हेतु विचार-विमर्श, अंतर महाविद्यालय क्रीडा प्रतियोगिताओं के निर्णायक एवं चयनकर्ताओं की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि क्रीड़ा क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है।आगे भी इस उपलब्धियों को जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी संस्थानों/परिसरों और निजी संस्थानों को क्रीड़ा गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित भी किया।
बैठक में कुलपति जी एवं अन्य अतिथियों ने सत्र 2025-26 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय में पदक प्राप्त खिलाडियों को शॉल ओढ़ाकर, सम्मान राशि और प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।
जिसमें बॉक्सिंग खिलाड़ी निकिता चंद (स्वर्ण पदक), कोमल मेहता (कांस्य पदक), एथेलेटिक्स में माया (रजत पदक), ताइक्वांडो में अलिशा मनराल (रजत पदक) और उनके कोच को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और पदक प्राप्त करने विभिन्न कोचों को भी सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि के अंतर्गत खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक लाने वाली निकिता चंद (बॉक्सिंग), कांस्य पदक प्राप्त करने वाली कोमल मेहता (बॉक्सिंग) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ दीपक कुमार टम्टा, पंकज कुमार, डॉ खगेंद्र कुमार खोलिया, डॉ पूर्णिमा बिष्ट, प्रेम सिंह लटवाल, डॉ गिरीश अधिकारी, दीवान राम उपस्थित रहे।
